HEADLINES


More

ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या, चंद घंटों बाद ही आरोपित काबू

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 16 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: बता दें कि 15/16 जुलाई की रात को थाना पल्ला क्षेत्र के अंतर्गत नया पल्ला पुल पर एक दीपक नाम के ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी तथा उसके साथी राजकुमार को चाकू से घायल कर दिया था। घटनाक्रम में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना पल्ला पुलिस ने मुकेश वासी सरस्वती कॉलोनी फरीदाबाद को घटना के चंद घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है...


पुलिस प्रवक्ता अनुसार राहुल वासी मोल्ड बंद दिल्ली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15/16 जुलाई की रात को वह अपने साथी दीपक व राजकुमार निवासीगण मोल्डबंद दिल्ली के साथ ऑटो में नया पल्ला पुल से बॉर्डर की तरफ जा रहे थे। दीपक ऑटो चला रहा था, राजकुमार उसके साथ बैठा था और वह पिछले सीट पर था। तभी पुल पर ही एक मुकेश नाम के व्यक्ति ने ऑटो के शीशा पर हाथ मारा, जिसको लेकर राजकुमार व मुकेश की आपस में कहासुनी हो गई, इसी दौरान मुकेश ने राजकुमार पर चाकू से हमला कर दिया तभी दीपक उसको पकड़ने के लिए पहुंचा तो मुकेश ने दीपक के सिर व पेट में चाकू से हमला किया। जिससे दीपक की मृत्यु हो गई तथा राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका एशियन अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

उन्होंने आगे बताया कि थाना पल्ला की टीम ने घटनाक्रम में त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के अंदर-अंदर ही आरोपित मुकेश वासी सरस्वती कॉलोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उसने ऑटो रुकवाने के लिए शीशा पर हाथ मारा था, जिसको लेकर झगड़ा हो गया और उसने राजकुमार व दीपक को चाकू मार दिये और मौका से भाग गया।

शुक्रवार को पुलिस टीम द्वारा आरोपित को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।


No comments :

Leave a Reply