HEADLINES


More

फरीदाबाद में 17वीं मंजिल से कूदकर छात्रा ने किया सुसाइड: नीट परीक्षा में कम नंबर आने से परेशान थी

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 16 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के सेक्टर-88 की SRS रोयल हिल्स सोसाइटी में एक छात्रा ने 17वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही भूपानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान करीब 20 वर्षीय दानविता के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ सेक्टर-88 स्थित SRS रोयल हिल्स सोसाइटी के टॉवर A-1 305 में रहती थी। बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे से 12 बजे के बीच उसने टॉवर A-2 की 17वीं मंजिल से छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि दानविता ने नीट की परीक्षा पास की थी, लेकिन उसे उम्मीद के अनुसार अंक नहीं मिले थे। इसी बात को लेकर वह पिछले काफी समय से मानसिक तनाव और डिप्रेशन में थी। परिजनों का कहना है कि इसी कारण उसने यह कदम उठाया।

बताया जा रहा है कि परिवार मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा का रहने वाला है और पिछले काफी समय से फरीदाबाद के सेक्टर-88 स्थित SRS रोयल हिल्स सोसाइटी में रह रहा है। मृतका के पिता कटेश्वर जेसीबी कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत हैं। घटना के समय उसकी मां आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा गई हुई थीं, जबकि छात्रा घर पर अकेली थी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


No comments :

Leave a Reply