दिल्ली में जारी कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के मद्देनज़र फरीदाबाद पुलिस ने राजधानी से लगने वाली सभी सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना और कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए बदरपुर बॉर्डर सहित सभी प्रमुख एंट्री प्वाइंट्स पर पुलिस ने 24 घंटे के लिए विशेष नाकाबंदी की गई है। दिल्ली की ओर जाने वाले हर छोटे-बड़े वाहन की सघन जांच की जा रही है, जबकि संदिग्ध गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।
बदरपुर बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मी वाहनों को रोककर उनकी डिग्गी, केबिन और अन्य हिस्सों की तलाशी ले रहे हैं। दोपहिया वाहनों से लेकर कार, टैक्सी, बस और मालवाहक वाहनों तक की जांच की जा रही है। पुलिस का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या आपत्तिजनक सामान दिल्ली की ओर न ले जाया जा सके और आंदोलन की आड़ में कोई असामाजिक तत्व माहौल खराब न कर सके।

No comments :