HEADLINES


More

जंतर-मंतर लाठीचार्ज का हरियाणा में विरोध तेज, पंचूकला में वकील नारेबाजी करते हुए डीसी दफ्तर में घुसे

Posted by : pramod goyal on : Friday, 24 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 दिल्ली के जंतर मंतर पर स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के विरोध में हरियाणा में धरने-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। हरियाणा के कई कलाकार, खिलाड़ी व इन्फ्लुएंसर्स भी जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं। जजपा ने भी सिरसा से अपना धरना जंतर-मंतर पर शिफ्ट कर लिया।

इसी बीच, शुक्रवार को पंचूकला में वकील नारेबाजी करते हुए डीसी दफ्तर में घुस गए। गोहाना में रोड पर जाम लगा दिया। सिरसा में BJP नेता के आवास बोर्ड पर कालिख पोतकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) लिख दिया। उधर, रोहतक में जिला बार एसोसिएशन, हिसार, भिवानी और यमुनानगर में इनेलो वर्कर धरने पर बैठ गए।

सोनीपत में प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने कहा कि हमें आज हिंदू-मुस्लिम में बांट रहे हैं। ऐसा करने वालों को देश के फ्यूचर से कोई मतलब नहीं है। जिस स्कूल में हम पढ़े हैं, वहां कास्टीज्म नहीं सिखाया है।

वहीं, हरियाणवी सिंगर अजय हुड्‌डा ने जंतर-मंतर पहुंच कर युवाओं के समर्थन में सॉन्ग गाया।

सिरसा में हरियाणा लेबर बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा के आवास बोर्ड पर कालिख पोत दी गई। शरारती तत्वों ने बोर्ड पर बने भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल पर कालिख पोतकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) लिख दिया।


No comments :

Leave a Reply