बल्लभगढ़ की तिरखा कॉलोनी में लंबे समय सेसड़क, सीवरेज और पेय जल की समस्या को लेकर लोगों ने विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। कॉलोनीवासियों ने मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर ज्ञापन सौंपा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि तिरखा कॉलोनी वर्षों से विकास कार्यों की अनदेखी का शिकार है। कॉलोनी में न तो सीवर व्यवस्था दुरुस्त है और न ही अधिकांश गलियां पक्की हैं। बारिश के दौरान जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। उनका आरोप है कि विकास के नाम पर अब तक कॉलोनी में कोई ठोस कार्य नहीं हुआ।
कॉलोनीवासियों ने कहा कि कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समक्ष समस्याएं उठाई जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया। उनको घरों तक पेय जल की सप्लाई सही से नहीं हो रही है। आज उन्होंने विधायक मूलचंद शर्मा को ज्ञापन सौंप कर इन समस्याओं को खत्म करने की मांग की है।
वहीं, विधायक मूलचंद शर्मा ने कॉलोनीवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी समस्याएं पूरी तरह जायज हैं। उन्होंने बताया कि बरसात का मौसम समाप्त होते ही तिरखा कॉलोनी में सड़क, सीवर और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराए जाएंगे।

No comments :