HEADLINES


More

बंधक बनाकर मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 2 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: थाना डबुआ क्षेत्र में युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में थाना डबुआ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान दिशान उर्फ बोंचा निवासी डबुआ, फरीदाबाद के रूप में हुई है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पुलिस ने एक किशोर सहित 2 आरोपितों को पहले ही काबू कर लिया था।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार राहुल निवासी डबुआ कॉलोनी ने शिकायत में बताया था कि 26 जून को बोंचा, चिराग और मोहित तीनों मिलकर उसे तथा उसके साथी जितेंद्र को प्याली चौक के पास स्थित एक खाने की दुकान से स्कूटी पर बैठाकर डबुआ कॉलोनी में अपने एक साथी के घर ले गए। वहां उनको बंधक बनाकर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के आधार पर थाना डबुआ में संबंधित धाराओं के तहत मामला किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता राहुल और उसका साथी डबुआ मंडी के बाहर रेहड़ी लगाते हैं। दिशान उर्फ बोंचा और उसका साथी मन्नू उनसे रेहड़ी लगाने के एवज में पैसों की मांग कर रहे थे। शिकायतकर्ता द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ दोनों को जबरन स्कूटी पर बैठाकर डबुआ कॉलोनी स्थित एक मकान में ले गए, जहां उन्हें बंधक बनाकर डंडों से मारपीट की गई और पैसे देने का दबाव बनाया।


No comments :

Leave a Reply