HEADLINES


More

चोरी की तीन मोटरसाइकिलें, एक ट्रैक्टर व टैंकर बरामद; चार वाहन चोर गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 2 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखों की टीमों द्वारा वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चोरी की 3 मोटरसाइकिल तथा एक ट्रैक्टर व टैंकर बरामद कर 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार 19 जून को थाना पल्ला में मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने उमेश कुमार निवासी किशनगंज, दिल्ली, हाल निवासी शिवराज कॉलोनी, मेवला, फरीदाबाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। एक अन्य मामले में अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने थाना आदर्श नगर में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपित अजय उर्फ गोलू निवासी लाल कुआं, दिल्ली को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। 

इसी प्रकार AVTS सिकरोना की टीम ने थाना कोतवाली में दर्ज ट्रैक्टर एवं टैंकर चोरी के मामले में नफीस निवासी जेवर, जिला गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर चोरी किया गया ट्रैक्टर व टैंकर बरामद किया। वहीं एक अन्य कार्रवाई में AVTS सिकरोना की टीम ने थाना मुजेसर क्षेत्र से चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपित नसीम निवासी गांव धौज, फरीदाबाद को गिरफ्तार कर वाहन बरामद किया।


No comments :

Leave a Reply