HEADLINES


More

कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, निजीकरण पर रोक की मांग को लेकर सर्व कर्मचारी संघ का उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 30 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद/___, 30 जुलाई।सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा (एसकेएस) के आह्वान पर आज जिला मुख्यालय स्थित उपायुक्त कार्यालय पर कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, सरकारी विभागों में निजीकरण पर रोक लगाने तथा खाली पड़े पदों पर नियमित भर्ती करने की मांग को लेकर विशाल रैली एवं प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, यूनियन पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। रैली की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान करतार सिंह जागरण ने की तथा मंच का संचालन संघ के जिला सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर ने किया  । रैली में मुख्य रूप से हरियाणा टूरिज्म विभाग के महासचिव सुभाष देशवाल बिजली विभाग के उपाध्यक्ष शब्बीर खान फरीदाबाद बिजली विभाग के सर्कल सचिव कृष्ण कुमार दिगंबर डगर रोडवेज विभाग के नेता जयपाल राठी आदि उपस्थित रहे। रैली के बाद जोरदार प्रदर्शन करते हुए आयुक्त के प्रतिनिधि एसडीएम फरीदाबाद के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के नाम  कर्मचारियों की  मांगों का ज्ञापन भी सोपा गया। 


रैली को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि सरकार लगातार सरकारी विभागों में स्थायी नौकरियों को समाप्त कर ठेका प्रथा और निजीकरण को बढ़ावा दे रही है, जिससे लाखों कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित हो गया है। उन्होंने कहा कि वर्षों से कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने के बजाय नई-नई आउटसोर्सिंग और कौशल निगम जैसी व्यवस्थाओं के माध्यम से कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है।

सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री के नेता सुभाष देशवाल ने मांग की कि सभी कच्चे, अनुबंध एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को बिना किसी शर्त के नियमित किया जाए, सरकारी विभागों में निजीकरण की नीति वापस ली जाए तथा सभी रिक्त पदों पर शीघ्र नियमित भर्ती की जाए। इसके साथ ही समान काम के लिए समान वेतन, पुरानी पेंशन योजना की बहाली तथा श्रम कानूनों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

रैली के उपरांत कर्मचारियों ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, शास्त्री ने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का अगला आंदोलन कपड़ा मुख्यमंत्री के आवास कुरुक्षेत्र में डेरा डालो घेरा डालो आंदोलन के रूप में किया जायेगया।

आज की प्रदर्शन को अन्य के अलावा कर्मचारी नेता अनूप चंडालिया मुकेश बेनीवाल जगदीश सरोज देवी विजय चावला रामकेश देवी सिंह मनोज बालगुहेर आदि ने भी संबोधित किया

No comments :

Leave a Reply