फरीदाबाद। गंदी राजनीती का शिकार हो रहे निगम अधिकारी ! जी हां निगम अधिकारी से लेकर दूसरे विभागों के अधिकारी भाजपा नेताओं की राजनीती का शिकार बन रहे है। सर्वमान्य है कि फरीदाबाद में भाजपा के दो गुट बने हुए है। एक तो केंद्रीय मंत्री कृषणपाल गुर्जर और समर्थित विधायकों का और दूसरा विपुल गोयल और साथ तीन मंत्रियों का। देखने दिखाने के लिए तो सबकुछ ठीक ठाक नजर आता है। लेकिन मौका मिलते ही ये एक दूसरे की टांग खिचाई में कोई कसर बाकि नहीं छोड़ते है। जिससे आम जनता प्रभावित हो रही है। नेताओ की आपसी लड़ाई का खामिजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
तजा उदहारण बल्लबगढ़ का है। जहां निगम पार्षद और और निगम अधिकारी का विवाद चल रहा है। यह विवाद भी कोई आम लोगो की समस्या से जुड़ा नहीं है। केवल राजनैतिक विवाद है। जिसमे पार्षद तो चहाते कि जनहित के कार्य जल्द हो, लेकिन निगम अधिकारी अपने राजनैतिक आका को खुश करने के लिए इस पर ब्रेक लगवा देते है।
इस गंदी राजनीती में निगम कर्मी संघटनो का साथ देना भी न्योचित नहीं है। क्योंकि आम जनता के काम में बाधा पहुंचाने वाले अधिकारीओ के साथ इस तरह का व्यवहार गलत नहीं है। बल्कि ऐसे अधिकारिओं से पूछना चाहिए कि वे किस के आदेश पर जनता के कार्यो में रूकावट बन रहे है।

No comments :