//# Adsense Code Here #//
गुरुग्राम में एक प्राइवेट एयरलाइन का पायलट ड्रग्स की बड़ी खेप के साथ पकड़ा गया। वो अपनी लग्जरी कार में ड्रग्स को नोएडा से छिपाकर लाया था। ड्रग्स की मात्रा 814 ग्राम है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 40 लाख रुपए के करीब आंकी जा रही है।
आरोपी के पास एयर पायलट लाइसेंस है और वह पहले एक प्राइवेट एयरलाइन में पायलट के तौर पर काम करता था, लेकिन अभी वह प्राइवेट फर्म में चार्टर्ड प्लेन उड़ाता है।
क्राइम ब्रांच ने बताया कि उन्हें काफी दिनों से इसको लेकर जानकारी मिल रही थी। जिसके बाद आज सुबह 10 बजे सेक्टर-103 के पास नाकाबंदी कर एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया।

No comments :