HEADLINES


More

फरीदाबाद पुलिस की वाहन चोरों पर कार्रवाई, चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद; दो गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 29 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-30 तथा एवीटीएस (AVTS) सिकरौना की टीम ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद करने में सफलता हासिल की है।



पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अशोका एन्क्लेव निवासी भुवन सिंह ने थाना सराय ख्वाजा में शिकायत दी थी कि 21 जुलाई 2026 को अपनी मोटरसाइकिल सेक्टर-37 हुड्डा मार्केट के बाहर खड़ी की थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। जिस पर थाना सराय ख्वाजा में मामला दर्ज  जांच आरंभ की गई। जांच के दौरान अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने साहिल उर्फ कालिया निवासी सेहतपुर, फरीदाबाद को पुलिस प्रोडेक्शन पर लेकर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

वहीं एक अन्य मामले में सेक्टर-16ए निवासी नेमराज ने थाना सेक्टर-17 में शिकायत दर्ज कराई थी कि 10 सितंबर 2025 को उनके घर के बाहर कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। मामले में एवीटीएस सिकरौना की टीम ने कार्रवाई करते हुए इरफान उर्फ हिप्पी निवासी नंगला जमालगढ़, जिला नूंह को प्रोडक्शन पर लेकर पूछताछ की तथा आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपितों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

No comments :

Leave a Reply