//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: 25 जून को थाना पल्ला क्षेत्र के अंतर्गत पंचशील कॉलोनी में पत्नी की हत्या के मामले में अपराध शाखा DLF की टीम ने आरोपित पति अमित निवासी न्यू प्रियंका कैंप, मदनपुर, दिल्ली, हाल निवासी पंचशील कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। वह, वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था, जिसको पुलिस टीम ने 1 जुलाई को वृंदावन से
काबू किया गया और माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि अमित का अपनी पत्नी नेहा के साथ मनमुटाव चल रहा था। उसकी पत्नी अक्सर अशोक विहार दिल्ली में रहने वाली अपनी बहन के पास मिलने जाती थी और कई-कई दिनों तक वहीं पर रहती थी। आरोपित को यह अच्छा नहीं लगता था। जिस बारे उसने अपनी पत्नी को मना भी किया था। 25 जून को दोनों के बीच बहन के घर जाने को लेकर विवाद हुआ था और गुस्से में अमित ने नेहा का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद हत्या को हादसा दर्शाने के उद्देश्य से उसने बाथरूम के अंदर मृतका के सिर को पानी में डुबा दिया और मौका से भाग गया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 25 जून को पंचशील कॉलोनी में नेहा कुमारी की हत्या के संबंध में उसके पिता विजय प्रसाद निवासी मुजफ्फरपुर बिहार की शिकायत पर 26 जून को पति अमित के विरुद्ध थाना पल्ला में मामला दर्ज किया गया था।

No comments :