HEADLINES


More

हुडा वर्कर यूनियन कार्यकारिणी की मीटिंग की गई

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 2 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 2 जुलाई को हुडा वर्कर यूनियन रजिस्ट्रेशन नंब 550 संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा सर्कल कमेटी फरीदाबाद की कार्यकारिणी की मीटिंग हुडा ओपन एयर थियेटर में भोजन अवकाश के समय पर सेक्टर 12  फरीदाबाद में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता तेजराम (सर्कल प्रधान) ने की , जबकि संचालन सर्कल सचिव सोरन ने किया , जिसमें धर्मबीर वैष्णव ( प्रेस सचिव ) विशेष रूप से मौजूद रहे । 

मीटिंग को सम्बोधित करते हु

ए सर्कल प्रधान ने बताया कि राज कमेटी द्वारा मुख्य प्रशासक हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को मौखिक तौर पर एवं लिखित रूप में कर्मचारियों की फील्ड स्टाफ से संबंधित कई मांगे शामिल है जिसमें HEWO की स्कीम को लागू नहीं किया जा रहा जबकि कर्मचारियों ने 1989  से सारी राशि का भुगतान किया जा चुका है । कर्मचारी अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है क्योंकि जमीन और बिल्डिंग मैटिरियल के दाम आसमान छू रहे है जिसमें से कुछ कर्मचारी ओर अधिकारी रिटायर भी हो चुके है । अगर मुख्य प्रशासक ने अपनी हठधर्मिता को नहीं छोड़ा व कर्मचारी यूनियन को वार्ता के लिए नहीं बुलाया तो आने वाली 16 तारीख को पूरे राज्य के कर्मचारी सेक्टर 8 पंचकूला में एकग्रित होंगे और वहां से हरियाणा सरकार व मुख्य प्रशासक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए SECTOR 6 H.S.V.P  कार्यालय पर पहुंचेंगे और अधिकारियों का घेराव करेंगे और जबतक हमारी मांगो का समाधान नहीं किया जाता तब तक आंदोलन किया जाएगा जिसकी सारी जिम्मेदारी CA HUDA PANCHKULA की होगी ।
मीटिंग में अन्य के अलावा रामकुमार , होशियार डागर, अशोक मलिक , शिव कुमार त्यागी , सतबीर डागर व चंद्र अधाना ने भी मीटिंग को सम्बोधित किया।

No comments :

Leave a Reply