HEADLINES


More

नाराज नगर निगम कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय पर भोजन अवकाश के समय किया झाड़ू प्रदर्शन

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 2 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 2 जुलाई 


13 मई 2026 के हड़ताल के समझौते को लागू न करने से नाराज नगर निगम कर्मचारियों ने नगर निगम मुख्यालय पर भोजन अवकाश के समय किया झाड़ू प्रदर्शन और दी तीन दिवसीय हड़ताल की चेतावनी ।
नगर निगम मुख्यालय से एकत्रित होकर कर्मचारियों ने हाथ में उल्टी झाड़ू लेकर निकाला विरोध जलूस लगाये सरकार पर गंभीर आरोप
आज के विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर ने की एवम्  सचिव महेंद्र कुड़िया ने किया आज के प्रदर्शन में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री जी ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए सरकार पर लगाए वायदा खिलाफी के आरोप और बताया कि 1 मई से 14 मई तक पूरे प्रदेश की पालिका परिषद निगमों के कर्मचारियों ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने एवं अन्य 22 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल की हड़ताल के बीच 13 मई 2026 को संघ के प्रतिनिधि मंडल और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल जी के बीच वार्ता हुई वार्ता में 22 मांगो में से 17 पर सहमति बनी और सरकार ने आश्वासन दिया कि 30 जून तक सरकार सभी मानी गई मांगों के पत्र जारी करेगी शास्त्री ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार हड़ताल के समझौते को ईमानदारी से लागू नहीं कर रही है यह कर्मचारियों के साथ धोखा है सरकार की वायदा खिलाफी से नाराज पूरे प्रदेश के पालिका परिषद एवम् निगमों के कर्मचारी 6 , 7 व 8 अगस्त 2026 को करेंगे 3 दिवसीय हड़ताल नेताओं ने कहा कि हड़ताल से पूर्व 1 व 2 जुलाई को फरीदाबाद का कर्मचारी करेगा विशाल झाड़ू प्रदर्शन एवम् 7 जुलाई से 22 जुलाई तक संघ का राज्य प्रतिनिधि मंडल प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तरीय रैली कर कर्मचारियों को सरकार की वायदा खिलाफी से अवगत करवाएंगे  आगामी 3 दिवसीय हड़ताल को मजबूत करने की करेंगे अपील 14 जुलाई 2026 को जिला फरीदाबाद में संघ के नेता जिला स्तरीय रैली करेंगे

आज के विरोध प्रदर्शन में अन्य के अलावा संघ के राज्य उप महासचिव सुनील चिंडालिया, राज्य उपाध्यक्ष कमला, जिला सचिव अनिल चंडालिया, सफाई कर्मचारी यूनियन प्रधान बलबीर बालगुहेर जिला कोषाध्यक्ष रघुबीर चौटाला जिला उप प्रधान सुदेश जैनवाल, राकेश चिंडालिया सफाई कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ उपप्रधान श्रीनन्द ढ़कोलिया कौषध्यक्ष जितेन्द्र छाबड़ा, महिला नेता सुरेश देवी ललिता कविता , सफाई कर्मचारी यूनियन के जोन प्रधान राजबीर चिंडालिया प्रेमपाल नरेश भगवाना  दर्शन सोया सुरेन्द्र चौटाला, सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के प्रधान राहुल चिंडालिया, विशाल परचा सीवर मैन कर्मचारी यूनियन के मनोज सौदे उप प्रधान दिनेश विशाल सौदे, मास्टर अनिल वाटर सप्लाई यूनियन के कौषध्यक्ष महेश शर्मा बेलदार कर्मचारी यूनियन के जयबीर  चालक यूनियन के प्रधान दान सिंह , सुरेश मैलांदा, हरि सिंह खंडिया, रमेश विद्लान, मनोज बालगुहेर, धर्म सिंह मूला आदि उपस्थित रहे,

No comments :

Leave a Reply