HEADLINES


More

चौधरी छोटूराम सेवा समिति खेड़ी कलां की मीटिंग प्रधान सत्यपाल नरवत की अध्यक्षता में संपन्न हुई

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 21 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद ( ) 21 जुलाई। चौधरी छोटूराम सेवा समिति खेड़ी कलां की मीटिंग महासचिव पवन कुमार द्वारा संचालित प्रधान सत्यपाल नरवत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें एजेंडा पर विचार रखते हुए प्रधान सत्यपाल नरवत ने बताया कि समिति में नए सदस्य बनाए गए हैं और आगे भी सदस्यता जारी रहेगी। इस एजेंडे के अनुसार दोनों प्राइमरी स्कूल लड़कों का व लड़कियों का जिसकी बिल्डिंग नई बननी है। श्मशान घाट का रास्ता जिसमें पानी भरा रहता है वह भी बनना है और बस स्टैंड पर स्थित चौधरी छोटूराम सामुदायिक केंद्र की मरम्मत का कार्य होना है तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेड़ी कलां को


अपग्रेड कराकर 200 बेड का कराना है और स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग की मरम्मत का कार्य होना है जिनकी फाइल स्वीकृति के लिए निदेशक स्वास्थ्य विभाग हरियाणा को भेजी गई है। इन सभी कार्यों के लिए हरियाणा सरकार में मंत्री श्री राजेश नागर जी, केंद्र सरकार में मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर जी से मिलकर अनुरोध करेंगे। कि इन कार्यों को वरिष्ठता पर कराये। प्रधान सत्यपाल नरवत ने सदस्यों को बताया कि समिति के प्रयास से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 6 महीने से खराब पड़ी एक्सरे मशीन की जगह नई एक्सरा मशीन आ गई है और एक मोबाइल एक्सरा मशीन भी आ गई है और एक ई.सी.जी. मशीन भी आ गई है तथा एक जेंट्स डॉक्टर को भी स्वास्थ्य केंद्र में लगा दिया गया है। मीटिंग में उप-प्रधान चंद्रवीर भारद्वाज, कोषाध्यक्ष अनिल, सहसचिव रिशिपाल जांगड़ा, बच्चू सिंह, जितेंद्र नरवत, सूबेदार देशराज, थानेदार विजेंद्र, धर्मवीर चेयरमैन, प्रकाश चंद, कृष्ण पहलवान,  जगदीश, महेंद्र सिंह, किशन, दिनेश नरवत, श्यामवीर भारद्वाज, ब्रह्मानंद आदि उपस्थित थे।

No comments :

Leave a Reply