HEADLINES


More

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर से दो किलो सोना-20 लाख चोरी

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 21 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के सेक्टर-16 में एक एडवोकेट के घर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना उस समय हुई, जब परिवार के कुछ सदस्य फैमिली फंक्शन और कुछ हिमाचल घूमने गए हुए थे। घर खाली मिलने पर बदमाश चारदीवारी फांदकर अंदर पहुंचे और AC की खिड़की का शीशा तोड़कर मकान में घुस गए।

इसके बाद उन्होंने कमरों के ताले और अलमारी तोड़कर करीब 2 किलो सोने के आभूषण तथा 20 लाख रुपए की नकदी चोरी कर ली। परिवार के अनुसार चोरी हुए सोने की मौजूदा बाजार कीमत करीब 2.75 करोड़ रुपए है। हैरानी की बात यह है कि जिस घर में चोरी हुई, उससे कुछ ही दूरी पर सेक्टर-16 पुलिस चौकी स्थित है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एडवोकेट हरीश पाल चपराना की पत्नी सुबोध ने बताया- उनके परिवार में छह सदस्य हैं। घटना के समय वह और बेटी नोएडा एक फैमिली फंक्शन में गई हुई थी, जबकि पति बेटे के साथ हिमाचल घूमने गए थे। उनके माता-पिता दूसरे घर गए हुए थे।

सुबोध ने आगे बताया- चोर रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे आए। चोर चारदीवारी फांदकर अंदर पहुंचे और AC की खिड़की का शीशा तोड़कर मकान में प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने कमरों के ताले तोड़े और अलमारी में रखे करीब 2 किलो सोने के आभूषण और लगभग 20 लाख रुपए कैश निकाल लिया।


सुबोध ने कहा कि उन्होंने घर का सामान गाड़ी में भरकर करीब एक किलोमीटर दूर ले जाकर बेकार सामान निकालकर फेंक दिया और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। परिवार पिछले करीब 22 साल से यहां रह रहा है। घर में किराए से मिलने वाला पैसा और जमीन बेचने से मिली रकम रखी हुई थी। इसके अलावा कुछ सोना बेटे की शादी में मिला था, कुछ पुराना पारिवारिक जेवर था और कुछ बेटी की शादी के लिए बनवाकर रखा गया था।

No comments :

Leave a Reply