HEADLINES


More

265 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद, गांव नचौली का एक आरोपित गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 21 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर कार्रवाई के चलते AVTS भूपानी की टीम ने गांव नचौली निवासी नरवीर उर्फ नवीन (35) को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 265 पव्वे देसी शराब (मार्का मस्ताना) बरामद की है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 20 जुलाई 2026 की

रात AVTS भूपानी की टीम क्षेत्र में गश्त एवं धरपकड़ के लिए मौजूद थी। इसी दौरान टीम को विश्वसनीय सूचना मिली कि गांव नचौली में एक व्यक्ति बिना किसी वैध लाइसेंस अथवा परमिट के अवैध रूप से अपने खेत में देसी शराब बेच रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर रेड कर नियमानुसार कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर नरवीर उर्फ नवीन को काबू किया। तलाशी के दौरान 2 प्लास्टिक कट्टा से 265 पव्वे देसी शराब (मार्का मस्ताना) बरामद हुए। शराब के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। इस संबंध में मुख्य सिपाही जोगिंदर की शिकायत पर थाना भूपानी में हरियाणा आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। बरामद शराब को पुलिस ने कब्जे में लेकर नियमानुसार जब्त कर लिया है।

आरोपित से पूछताछ में सामने आया कि वह LLB पास है और सेक्टर 12 अदालत में प्रैक्टिस कर रहा है। उसके खिलाफ एक हत्या का मामला भी थाना भुपानी में दर्ज हुआ था, जिसमें वह जेल भी जा चुका है।

फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि यदि कहीं भी अवैध शराब की बिक्री, तस्करी अथवा अन्य किसी गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तत्काल फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 0129-2227200 या डायल 112 या फिर स्थानीय पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

No comments :

Leave a Reply