HEADLINES


More

आपसी रंजिस के चलते किया था हमला, थाना पल्ला की टीम ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 4 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस का अपराधियों पर प्रहार जारी है। आपसी रंजिस के चलते धीरज नगर निवासी एक व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में कार्रवाई करते हुए 3 जुलाई को थाना पल्ला की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान अरुण(24) वासी धीरज नगर फरीदाबाद के रूप में हुई है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार प्रवीण वासी धीरज नगर ने थाना पल्ला में दी अपनी शिकायत में बताया कि 28 जून को उसका भाई ब्रिजेश अपने प्लाट गिरधावर इंक्लेव पर गया था। जहां ललित उर्फ लाला, प्रिस, महिपाल व अरुण ने उस पर फावडा व पाईप से हमला कर दिया था। जिसमें उसकी काफी चोंटे लगी है। जिसकी शिकायत पर थाना पल्ला में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपितगण व शिकायतकर्ता पहले पडोसी थे, जिनकी आपस में पुरानी रंजिश थी। जिसके  चलते 28 जून को तीनों आरोपित शिकायतकर्ता के प्लॉट पर गये और उसके साथ मारपीट की। अरुण ने फावड़ा से शिकायतकर्ता पर हमला किया था। 


No comments :

Leave a Reply