HEADLINES


More

धार्मिक स्थलों से लेकर 200 से अधिक अवैध फार्म हाउस पर चलेगा पीला पंजा

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 4 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद : अरावली वन क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ चल रहे अभियान को अब और व्यापक किया जा रहा है। मकानों और मोबाइल टावरों के बाद अब वन विभाग की नजर वन क्षेत्र में बने अवैध धार्मिक स्थलों और उनके आसपास हुए अतिक्रमण पर भी है। विभाग इन सभी निर्माणों की संयुक्त रूप से जांच करेगा और नियमों के विरुद्ध पाए जाने वाले निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अरावली क्षेत्र में अवैध निर्माणों को हटाने के लिए इस महीने संयुक्त निरीक्षण अभियान शुरू किया जाएगा। अ


भियान के दौरान वन भूमि पर बने धार्मिक स्थलों, उनके आसपास हुए अतिक्रमण और अन्य अवैध निर्माणों का सर्वे कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग का कहना है कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उधर, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (डीटीपी) विभाग ने भी जिले में अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की तैयारी कर ली है। डीटीपी अधिकारियों के अनुसार, फरीदाबाद में 200 से अधिक अवैध फार्म हाउस चिन्हित किए गए हैं, जिन पर जल्द कार्रवाई शुरू होगी। इसके अलावा पंचशील कॉलोनी में भी बड़े पैमाने पर अवैध निर्माणों को हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

प्रशासन का कहना है कि अवैध कब्जों और नियमों के विपरीत किए गए निर्माणों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। संबंधित विभागों की संयुक्त टीम मौके पर निरीक्षण कर कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी, ताकि अरावली क्षेत्र और अन्य स्थानों पर हो रहे अवैध निर्माणों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। वही डीटीपी का कहना है कि अवैध कॉलोनी में मकान ना खरीदे क्योंकि इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है इससे पहले भी क्या ही बिल्डरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है और आने वाले समय में भी इसी तरह की कार्रवाई बड़े पैमाने पर होगी

No comments :

Leave a Reply