HEADLINES


More

कांग्रेस की चंडीगढ़ मीटिंग में सुरजेवाला ने माना कि पंजाबीयों के बिना हरियाणा में सत्ता नहीँ पर सकते - हरीश चन्द्र आज़ाद

Posted by : pramod goyal on : Friday, 10 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद! पंजाबी नेता हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि कांग्रेस की चंडीगढ़ मीटिंग में सुरजेवाला ने माना कि कांग्रेस की पंजाबी विरोधियो नीतियों की वजह से उनका सबसे मज़बूत पंजाबी वोट बैंक कांग्रेस से खिसक कर बीजेपी में चला गया हैं. सुरजेवाला से साफ साफ शब्दों में कहा कि पंजाबीयों के बिना कांग्रेस हरियाणा में सत्ता नहीँ पर सकती


.

हरीश आज़ाद ने कहा कि कांग्रेस को अगर हरियाणा में सत्ता पानी हैं तो सबसे पहले पंजाबीयों के कट्टर विरोधी हुडा के हाथों से कमान लेनी होंगी क्योंकि भूपेंद्र हुड्डा के होते हुए पंजाबी समाज किसी भी कीमत पर कांग्रेस के साथ नहीँ आएगा उन्होंने कहा कि पंजाबी समाज को बीजेपी ने पूरा मान सम्मान दिया हैं लेकिन मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री हटाकर बीजेपी ने पंजाबी समाज का कुछ भरोसा खोया हैं इसलिए अगर कांग्रेस पंजाबी वोट बैंक के वापिस पाना चाहती हैं तो पार्टी में पंजाबी समाज को कमान दें और पंजाबी बाहुल्य विधानसभा क्षेत्रों में पंजाबी उम्मीदवार खड़े करने होंगे, पंजाबीयों की संख्या के हिसाब से कम से कम 25 टिकट पंजाबी समाज को देने होंगे.
आज़ाद ने साफ साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस को अपना पंजाबी वोट बैंक वापिस पाने के लिए पंजाबी समाज के लिए बीजेपी से बड़ी रेखा खींचनी होंगी. आज़ाद ने कहा कि इस समय कांग्रेस के पास मौका भी हैं पंजाबी वोट बैंक वापिस लाने का, इस समय हरियाणा में पंजाबी समाज रिफ्यूज़ी कानून की माँग ज़ोरो पर कर रहा हैं इसलिए कांग्रेस को खुलकर इस कानून के लिए पंजाबी समाज के साथ हर ज़िलें में खड़ा होना चाहिए अगर कांग्रेस इस मोके को भुना पाई तो कांग्रेस हरियाणा में अपना पंजाबी वोट बैंक वापिस पाकर सत्ता तक पहुँच सकते हैं.

No comments :

Leave a Reply