विदेश में बैठे गैंगस्टरों के भारत में फैल रहे रंगदारी नेटवर्क का एक बड़ा मामला गुरुग्राम में सामने आया है। दीपक नांदल गैंग के पांच हथियारबंद शूटरों ने रंगदारी वसूलने के लिए रियल एस्टेट कारोबारी के घर में घुसकर फायरिंग शुरू कर दी। परिजनों ने तुरंत पुलिस को कॉल कर दी। इसके बाद पुलिस टीम ने पॉश इलाके सुशांत लोक की घेराबंदी कर ली।
गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे शूटरों और पुलिस के बीच एनकाउंटर हुआ। दोनों तरफ से 65 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें पांच बदमाशों को गोली लगी। इनमें से 4 मौके पर ढेर
हो गए, जबकि पांचवें की हालत गंभीर है। ASI समेत 3 पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसका एक वीडियो में भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग आधुनिक हथियारों से लेस गली में आते-जाते दिखाई दे रहे है। कुछ कॉलोनी के लोगों ये वीडियो बनाया है।
पुलिस के मुताबिक, मारे गए शूटरों अंकित, नितिन और आर्यन रोहतक जिले और एक फतेहाबाद का रहने वाला दीपा शामिल है। पुलिस के मुबाबिक, जिस स्कॉर्पियो से ये बदमाश आए थे, उस पर HR-26 EU6708 नंबर पर पड़ा था। यह नंबर फर्जी है। एसीपी क्राइम नवीन शर्मा के मुताबिक, बदमाशों के पास से 5 पिस्टल मिले है।

No comments :