HEADLINES


More

पानी से भरे गड्ढे में डूबा छात्र:बल्लभगढ़ के सेक्टर-62 आशियाना में हुआ हादसा

Posted by : pramod goyal on : Friday, 10 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित सेक्टर-62 आशियाना में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्राइमरी स्कूल के पास पानी से भरे गड्ढे में नहाने उतरा चौथी कक्षा का एक छात्र डूब गया। स्थानीय लोगों ने समय रहते उसे बाहर निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, गांव शाहपुरा के सरकारी स्कूल की प्राइमरी शाखा सेक्टर-62 आशियाना में संचालित होती है, जहां कक्षा पांचवीं तक की पढ़ाई होती है। स्कूल के शिक्षक उपकार ने बताया कि मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में दो महिला शिक्षकों की ड्यूटी लगी होने के कारण स्कूल में केवल दो शिक्षक ही मौजूद थे।

शुक्रवार सुबह स्कूल लगने के बाद वह दूसरे कक्ष में थे, जबकि महिला शिक्षक सहायक कर्मचारी के साथ बच्चों के लिए मिड-डे मील तैयार कर रही थीं। सुबह करीब 10 बजे का समय रहा होगा इसी दौरान चौथी कक्षा में पढ़ने वाला आठ वर्षीय रेहान कुछ बच्चों के साथ स्कूल के मुख्य गेट के पास खड़ा था। कुछ देर बाद वह अन्य बच्चों के साथ स्कूल परिसर से बाहर निकल गया।


स्कूल के पास ही एक खाली प्लॉट में बरसात के पानी से भरा गहरा गड्ढा है। बताया जा रहा है कि रेहान नहाने के लिए गड्ढे में उतर गया और अचानक गहरे पानी में डूबने लगा। साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाकर स्कूल में इसकी सूचना दी।

No comments :

Leave a Reply