HEADLINES


More

बैंक कर्मचारी दिल्ली से गिरफ्तार, ठगों से मिलकर किया था फर्म का खाता वेरीफाई

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 9 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: साइबर थाना एनआईटी की टीम ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर ₹49,000 की साइबर ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए 8 जुलाई को एक आरोपित गोपाल निवासी चमन विहार, गाजियाबाद को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपित अब एक्सिस बैंक, सदर बाजार दिल्ली में कार्य कर रहा था। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। घटनाक्रम में एक अन्य बैंक कर्मचारी सहित तीन आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।


जांच के दौरान सामने आया कि पहले गिरफ्तार आरोपी आकाश ने अपने चाचा अशोक की नवदुर्गा इंटरप्राइजेज फर्म के नाम से दिल्ली के करोल बाग स्थित कोटक महिंद्रा बैंक में कर्मचारी प्रदीप और गोपाल की मिलीभगत से सितम्बर 2022 में करंट/चालू बैंक खाता खुलवाया था। आरोपित गोपाल व प्रदीप ने इस खाता की तस्दीक आरोपितों से मिलकर गलत तरीके से की थी। क्योंकि अशोक की मृत्यु अगस्त 2022 में हो चुकी थी। आरोपत गोपाल को इस कार्य के लिये 5000/-रू मिले थे। सितंबर 2022 से दिसंबर 2022 के बीच इस खाते में 78 लाख रूपये से अधिक की ठगी से संबंधित राशि आई थी।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार दयाल बाग, फरीदाबाद निवासी एक युवती ने अपनी शिकायत में बताया था कि 10 नवंबर 2022 को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने स्वयं को बैंक प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि शिकायतकर्ता के एसबीआई क्रेडिट कार्ड की क्रेडिट लिमिट बढ़ाई जा रही है। प्रक्रिया पूरी करने के बहाने आरोपी ने उसके मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी सांझा करने के लिये कहा था। जिस पर युवती ने ओटीपी बता दिया, जिसके तुरंत बाद ही उसके एसबीआई क्रेडिट कार्ड से ₹49,000 की धोखाधड़ीपूर्ण ट्रांजैक्शन कर ली गई। जिसकी शिकायत पर साइबर अपराध थाना एनआईटी में मामला दर्ज किया गया था।


No comments :

Leave a Reply