HEADLINES


More

मकान टूटने से नाराज, मुआवजे और पुनर्वास की मांग को लेकर निगम पहुंची नेहरू कॉलोनी के लोगों की भीड़

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 8 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी के सैकड़ों लोग बुधवार को सीटू (CITU) के नेतृत्व में नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने नगर निगम कमिश्नर को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने हाल ही में तोड़े गए मकानों के बदले उचित मुआवजा देने, प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था करने और भविष्य में तोड़फोड़ की कार्रवाई रोकने की मांग उठाई।

सीटू के जिला प्रधान वीरेन्द्र डंगवाल ने बताया कि हाल ही में हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि नेहरू कॉलोनी की जमीन पर नगर निगम का अधिकार है। उन्होंने कहा कि इससे पहले यह जमीन पुनर्वास विभाग के अधीन थी, लेकिन कोर्ट के फैसले के बाद से क्षेत्र के लोगों में अपने घरों को लेकर भय और असमंजस का माहौल है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम कमिश्नर धीरेन्द्र कुमार को दिए गए ज्ञापन में मांग की गई है कि जिन लोगों के मकान तोड़े गए हैं, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही नगर निगम यह भरोसा दे कि आगे किसी भी क्षेत्र में बिना उचित प्रक्रिया के तोड़फोड़ की कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसके अलावा जिन परिवारों के घर तोड़े गए हैं, उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाए या उन्हें नए मकान उपलब्ध कराए जाए।

वीरेन्द्र डंगवाल ने चेतावनी दी, कि यदि प्रशासन ने समय रहते इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो 14 जुलाई को बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस आंदोलन में देशभर से विभिन्न श्रमिक संगठनों और यूनियनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे और प्रशासन के खिलाफ व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा।


वहीं, नगर निगम कमिश्नर धीरेन्द्र कुमार ने कहा कि कर्मचारी नेताओं द्वारा उन्हें ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में उठाई मांगों को सरकार के पास भेजा जाएगा। जिसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No comments :

Leave a Reply