HEADLINES


More

फरीदाबाद में डेंगू के तीन, मलेरिया के 2 मरीज मिले

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 8 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद जिला में डेंगू और मलेरिया के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। अब तक जिले में डेंगू के 3 और मलेरिया के 2 मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सभी मरीजों की हालत सामान्य है और उनका इलाज किया जा चुका है।

बरसात के मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में विशेष एंटी-लार्वा अभियान शुरू किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर कूलर, पानी की टंकियों, गमलों, कबाड़ और अन्य स्थानों पर जमा पानी की जांच कर रही हैं, ताकि मच्छरों के लार्वा को समय रहते नष्ट किया जा सके और बीमारी के फैलाव पर रोक लगाई जा सके।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू एडीज (Aedes) मच्छर के काटने से फैलता है, जबकि मलेरिया ऐनोफिलीज (Anopheles) मच्छर के जरिए होता है। अभियान के दौरान कई इलाकों में लार्वा मिलने पर 10 लोगों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि लोग अपने घरों और आसपास साफ-सफाई नहीं रखेंगे, तो नियमानुसार कार्रवाई भी की जा सकती है।


No comments :

Leave a Reply