HEADLINES


More

घर में किये थे आभुषण चोरी, डेढ़ साल पुराने मामले में 2 गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 8 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में डबुआ कॉलोनी स्थित एक घर से सोने व चांदी के आभुषण चोरी करने के मामले में 7 जुलाई को क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान रवि(26) व दीपक(24) वासी संजय कॉलोनी मुजेसर फरीदाबाद के रुप में हुई है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार संजय वासी डबुआ कालोनी ने थाना डबुआ में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने मां बाप के घर रहने चला गया था, जब 29.01.2025 को वह अपने घर वापस आया तो देखा कि घर का सारा सामान भिखरा पडा था व अलमारी से सोने व चांदी के आभूषण गायब थे, जिन्हे कोई नामालुम चुरा ले गया। जिस शिकायत पर थाना डबुआ में मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी दोस्त है, जिन्होंने 29.01.2025 की रात को घर का ताला तोडकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, रवि ने पत्थर से घर का ताला तोड दिया था और फिर दोनों घर में घुस गये व चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दोनों ने चोरीशुदा गहने मुथुट फाईनेंस में रख दिए थे, जिनसे मुथूट फाईनेंस की 4  रसीदें बरामद हुई है, रवि पर पूर्व में 7 वहीं दीपक पर 3 चोरी के मामले दर्ज है। जिनको 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


No comments :

Leave a Reply