//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- थाना पल्ला के अंतर्गत एत्मादपुर पुल के पास 30 जून को एक महिला पर चाकू से हमला घायल कर दिया गया था जब वह ड्यूटी के लिए रोड पर खड़ी थी। घटनाक्रम में कार्रवाई करते हुए थाना पल्ला की टीम ने आरोपित भैया लाल निवासी हरदोई उत्तर प्रदेश हाल निहाल विहार दिल्ली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना की टीम ने 3 जुलाई को पश्चिम विहार दिल्ली से आरोपित को काबू कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई थी, जिसको रविवार को जेल भेज दिया गया है।
आरोपित ने पूछताछ में बताया कि महिला व उसकी जान पहचान करीब 1 साल पहले ट्रेन में हुई थी। जिसके बाद वह एक दूसरे से मिलने लगे थे। इस दौरान महिला ने आरोपित से करीब 2,85,000 रुपये लिया थे तथा अब और पैसे मांग रही थी और ना देने पर केस में फसाने की धमकी देती थी। जिस पर आरोपित ने 30 जून को एतमादपुर पुल पर चाकू से महिला पर हमला कर दिया था। चाकू को वह दिल्ली से खरीदकर लाया था।
बता दें कि धीरज नगर निवासी एक महिला ने थाना पल्ला में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी ससुराल के पडोसी गांव के रहने वाले भैय्या लाल से 1 साल पहले उसकी ससुराल में ही जानकारी हुई थी। पिछले 7-8 महिने से आरोपित शिकायतकर्ता से प्यार होने की बात कह रहा था। जिस पर शिकायतकर्ता ने कहा कि वह उसे परेशान न करे। 30 जून की सुबह, जब शिकायतकर्ता कंपनी जाने के लिए एतमादपुर पुल के पास खडी थी, तो आरोपित ने उसको मोटरसाइकिल पर साथ चलने के लिए कहा, जब वह नही चली तो आरोपी ने शिकायतकर्ता पर चाकू से हमला कर दिया और वहां से फरार हो गया। शिकायत पर थाना पल्ला में मामला दर्ज किया गया था।

No comments :