//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाही करते हुए 4 जुलाई को अवैध नशा बेचने वाले 2 आरोपितों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान बिक्रम(28) वासी फर्रुखनगर गुरुग्राम हाल राजीव कालो
नी फरीदाबाद व मोहम्मद सद्दाम अंसारी वासी जामिया नगर ओखला दिल्ली के रूप में हुई है। अपराध शाखाओं की टीम ने बिक्रम से 2.350 किलोग्राम व मोहम्मद सद्दाम अंसारी से 1.248 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर बिक्रम(28) वासी फर्रुखनगर गुरुग्राम हाल राजीव कालोनी फरीदाबाद को 2.350 किलोग्राम गांजा सहित राजीन कालोनी स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। वहीं अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने मोहम्मद सद्दाम अंसारी वासी जामिया नगर ओखला दिल्ली को 1.248 किलोग्राम गांजा सहित गौच्छी जीवन नगर पार्ट-2 से काबू किया है। जिनके विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

No comments :