फरीदाबाद 05 जुलाई 2026 : हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद यूनिट ने नशा तस्करी पर कार्यवाही करते हुए आरोपी पुष्पेन्द्र उर्फ़ नन कूट पुत्र ददन सिंह ठाकुर गाँव दाड़ी पुर को किया गिरफ्तार।
ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार, IPS के सख्त निर्देशों पर पूरे प्रदेश में नशा तस्करों पर कार्यवाही की जा रही है। ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार, IPS ने स्पष्ट किया है कि "नशे की जड़ों को खत्म करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इंचार्ज यूनिट फरीदाबाद इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि यूनिट में उपस्थित सहायक उप-निरिक्षक महेंद्र सिंह को एक गुप्त सुचना मिली कि पुष्पेन्द्र उर्फ़ नन कूट पुत्र ददन सिंह ठाकुर गाँव दाड़ी पुर पोस्ट ओफिस धुलेपुर उतर प्रदेश जो नशीला गांजा सप्लाई करता है | जो अभी अपनी मोटर साईकल नम्बर HR 51 AS 8475 FZS यामा रंग तोतिया काला गांजा बेचने के लिये सेक्टर 56 ईट मार्कीट नजदीक झुग्गी खड़ा है | जिसने सफेद लाईनिग कमीज व गरे स्लेटी पजामा व पेरो में चपल पहनी है। अगर फोरी रैड की जावे तो वह नशीले पदार्थ गांजा सहित काबू आ सकता है। पुलिस टीम ने तुरंत मुखबर के बताए अनुसार कार्यवाही करते हुए साथी मुलाजमान की सहायता से उपरोक्त व्यक्ति को नशीले पदार्थ सहित काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 01 किलो 536 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुष्पेन्द्र उर्फ़ नन कूट पुत्र ददन सिंह ठाकुर गाँव दाड़ी पुर पोस्ट ओफिस धुलेपुर थाना जठवाना जिला प्रताप गढ़ उतर प्रदेश हाल किरायेदार संजय कालोनी फरीदाबाद के रूप में हुई। आरोपी को माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेने के बाद पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर उनके नशा तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य अपराधियों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।
आगे उन्होंने कहा की हरियाणा एनसीबी समाज से इस ड्रग्स की बुराई को मिटाने के लिए जनता से सक्रिय सहयोग की अपील करती है। नागरिकों से अनुरोध है कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत और बेझिझक NCB नेशनल हेल्पलाइन1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 टोल-फ्री नंबरों पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।


No comments :