HEADLINES


More

नगर पालिका और फायर कर्मियों का ऐलान; हरियाणा में 6 अगस्त से हड़ताल

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 16 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 भिवानी के सेक्टर-13 स्थित कम्यूनिटी हॉल में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारियों की रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में बतौर मुख्यातिथि नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री पहुंचे।

उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि जो कर्मचारियों की मांग मानी गई थी, उनको 5 अगस्त तक पूरा करे। अन्यथा 6 अगस्त से पूरे प्रदेश में कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि यह समझौता लागू करवाओ संगठन मजबूत बनाओ रैली है। यह रैली इसलिए करनी पड़ी कि सरकार ने उनके साथ विश्वासघात किया है। 1 मई से नगर पालिका कर्मचारी संघ ने हड़ताल की। 8 अप्रैल से अग्निशमन के कर्मचारी हड़ताल पर थे।

उनकी मुख्य मांग थी कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। ठेका प्रथा खत्म की जाए। 12 साल भाजपा की सरकार को सत्ता में हो गए, लेकिन इन्होंने एक भी सीवरमैन व सफाई कर्मचारी की एक भी पक्की भर्ती नहीं की। अगर सफाई जरूरी है, तो सफाई कर्मचारी भी जरूरी है। फिर सफाई कर्मचारियों को कच्चा क्यों रखा जा रहा है और सफाई का काम ठेके पर क्यों दिया जा रहा है।


नरेश शास्त्री नें कहा कि आए दिन सीवर में काम करते समय कर्मचारियों की मौतें हो रही है। ताजा घटना है हिसार के गंगवा गांव में 2 युवक सीवर की सफाई करते समय सीवर की गैस की चपेट में आए, जिनमें से एक की मौत हो गई। इससे पहले भी फरीदाबाद में सफाई कर्मचारियों की मौत हुई थी।

प्रदेशभर में घटनाएं हो रही है, लेकिन सरकार उनकी मांग पूरी नहीं कर रही। सुप्रीम कोर्ट द्वारा हस्तक्षेप के बाद भी मानव से सफाई करवाई जा रही है।

No comments :

Leave a Reply