//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 16 जुलाई। सेक्टर की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आज आरडब्ल्यूए का प्रतिनिधि मंडल प्रेसिडेंट श्री आईडी शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय पार्षद माननीय श्री जितेन्द्र यादव से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस प्रतिनिधि मंडल में आरडब्ल्यूए की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्रीमती आशा शर्मा,उप प्रधान श्री प्रवीण चौहान,बरिष्ठ सहयोगी श्री बी बी शर्मा, श्री मुकेश शर्मा, श्री एस एन मिश्रा एवं श्री पंकज शर्मा शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल ने समस्याओं से निजात दिलाने की मांग को लेकर उन्हें एक मांगपत्र सौंपा। पार्षद जी को मांगपत्र सौंपते हुए श्री आई डी शर्मा ने बताया कि हाल की ब
रसात के बाद सेक्टर में जगह जगह सीवर ओवरफ्लो हो रही है। जिससे न केवल लोग परेशान हैं, बल्कि बहता सीवर का गंदा पानी बीमारियों का कारण बन रहा है। मानसून आ जाने की वजह से यह बहता गंदा पानी महामारी का कारण बन सकता है।इस लिए सीवर की सफाई प्राथमिकता से कराने की जरूरत है। उन्होंने सीवर की बकेट क्लीनिंग की मांग रखी। श्रीमती आशा शर्मा ने अनंगपुर डेयरी गांव से सेक्टर में लगातार बहते सीवर की समस्या से निजात दिलाने की मांग रखी। प्रतिनिधि मंडल ने पार्षद महोदय से सेक्टर में बिजली की कटौती को सुधारने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने पार्षद जी को बताया कि कि की घंटे के पावर कट से लोग परेशान हो रहे हैं,खास कर सीनियर सिटीजन, बीमार और बच्चे बहुत परेशान हो रहे हैं,। उनकी पढ़ाई का नुक़सान हो रहा है। लम्बे पावर कट के वजह से इंवर्टर काम करना बंद कर रहे हैं। श्री प्रवीण चौहान ने बताया कि शर्मा ने बताया कि सेक्टर में पेय जल की आपूर्ति बाधित है। हालात यह है कि कई दिनों तक पानी की आपूर्ति न होने से लोगों को बाहर की जलापूर्ति पर निर्भर रहना पड़ रहा है। लोगों को अपने काम पर बिना नहाए जाना पड़ रहा है। श्री बी बी शर्मा ने आवारा पशु, कुत्ते और बंदरों के भयंकर आतंक की समस्या का समाधान निकालने का आग्रह किया। माननीय पार्षद महोदय ने सारी समस्याओं को सुना और उनके शीघ्र ही समाधान कराने का आश्वासन दिया।

No comments :