HEADLINES


More

ऑनलाइन ट्रेडिंग व शेयर मार्केट निवेश के मामलों में खाता उपलब्ध कराने वाले दो गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 16 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की साइबर थाना NIT की टीम लगातार अपराधियों के विरुद्ध  प्रभावी कार्रवाई कर रही है। जिसके चलते टीम ने दो अलग-अलग साइबर ठगी के मामलों में उदयपुर राजस्थान व सोनीपत से दो आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 


गिरफ्तार आरोपितों की पहचान आशिफ निवासी गांव पिपली खेड़ी, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) तथा आशिष निवासी सेक्टर-27, सोनीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है। दोनों आरोपितों को 15 जुलाई को क्रमशः उदयपुर और सोनीपत से गिरफ्तार किया गया।

*पहला मामला*


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 22 जनवरी को साइबर थाना NIT में एक मामला दर्ज किया गया था, जिसमें शिकायतकर्ता के साथ दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ₹91.50 लाख की साइबर ठगी की गई थी। इस मामले में 15 जुलाई को पुलिस टीम ने आशिफ वासी पीपल खेड़ी चित्तौड़गढ़ राजस्थान को उदयपुर से गिरफ्तार किया है। जिसने बताया कि वह टेलीग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से पहले गिरफ्तार किये गये आरोपित उमेश के संपर्क में आया था और उमेश ने पूरखाराम के बैंक खाते की जानकारी उसे दी थी, जिस खाता को उसने आगे ठगों को भेज दिया था। इस खाता से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होने पर उमेश उस OTP को आशिफ को भेजता था, जिसे वह आगे साइबर ठगों तक पहुंचाता था। जिसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस ने उमेश, पूरखाराम और आशिफ सहित अब तक कुल 13 आरोपितों को  गिरफ्तार कर लिया है।

*दूसरा मामला*

वहीं एक दूसरे के मामले में फरीदाबाद के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ अगस्त 2025 से अक्टूबर 2025 के बीच शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर ₹14,68,636 की ठगी की गई। जिस मामले में साइबर थाना की टीम ने 15 जुलाई को आशिष वासी नरेंद्र नगर सोनीपत को सोनीपत से गिरफ्तार किया। जिसने बताया कि उसकी मुंबई निवासी एक महिला से जान-पहचान थी। दोनों ने मिलकर बैंक खाता खुलवाया तथा संबंधित खाता के पंजीकृत मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और बैंक खाता की जानकारी कमीशन के आधार पर साइबर ठगों को उपलब्ध करा दी थी।  संबंधित खाते में ठगी की ₹5.20 लाख की राशि प्राप्त हुई थी। जिसको माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

No comments :

Leave a Reply