//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: सेक्टर-59 क्षेत्र में खड़े ट्रक से स्टील फाइबर के कट्टे चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने आरोपी तोसिफ उर्फ कोसिया, निवासी कोसी कलां, जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) को 8 जुलाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का सामान बेचने से प्राप्त पैसों में से 5,000 रुपये बरामद किये हैं। जिसको माननीय अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जांच में सामने आया कि आरोपित किराये पर टेंपो चलाने का काम करता है। जिससे उसका गुजारा नहीं हो रहा था। 11/12 फरवरी की रात को वह सेक्टर 59 में घूम रहा था तो उसने देखा कि ट्रक चालक अंदर सो रहा है। इसका फायदा उठाकर ट्रक से स्टील फाइबर के 11 कट्टे चोरी कर लिये और किराए पर टेंपो लाकर उसमें चोरी किए हुए कट्टे भरकर बल्लभगढ़ में स्थान पर उतार लिये। इसके बाद चोरी के कट्टों को एक फेरी वाले को 10,000 रुपये में बेच दिया।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार समीर, निवासी सांपला, रोहतक पेशे से ट्रक चालक है। जिसने अपनी शिकायत में बताया था कि 11 फरवरी को वह झज्जर स्थित FRICTION METAL FIBRES INDIA PVT. LTD. से स्टील फाइबर के 320 कट्टे ट्रक में लोड कर फरीदाबाद आया था। 12 फरवरी को उसने अपना ट्रक सेक्टर-59 स्थित CONFLOORS TRADE CORPORATION के बाहर खड़ा कर दिया और ट्रक के अंदर ही सो गया। सुबह करीब 10:00 बजे जागने के बाद ट्रक का तिरपाल हटाकर देखा तो ट्रक से स्टील फाइबर के 11 कट्टे चोरी पाये गये। जिसकी शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में मामला दर्ज किया गया था

No comments :