HEADLINES


More

जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, लगभग 500 विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

Posted by : pramod goyal on : Monday, 6 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त फरीदाबाद सतेन्द्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं पुलिस उपायुक्त यातायात जयवीर राठी के निर्देशन में सामुदायिक पुलिसिंग सेल फरीदाबाद एवं थाना छायसा, बल्लभगढ़ द्वारा जागृति विद्यालय, मोहना, फरीदाबाद में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के दौरान थाना छायसा के प्रबंधक निरीक्षक गोपाल दास ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा न करने तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में विस्तार से जागरूक किया।

कार्यक्रम के में नशा मुक्ति विषय पर एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों एवं इससे होने वाले सामाजिक, मानसिक तथा शारीरिक नुकसान के बारे में जागरूक किया गया।

सामुदायिक पुलिसिंग सेल की टीम ने विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को नशा मुक्ति, महिलाओं के विरुद्ध अपराध (Crime Against Women) तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया। टीम ने बताया कि बाल विवाह समाज की एक गंभीर कुप्रथा है, जो बेटियों के शिक्षा, स्वास्थ्य, अधिकारों एवं उज्ज्वल भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

साथ ही विद्यार्थियों को डायल-112, साइबर हेल्पलाइन-1930, महिला हेल्पलाइन-1091, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 तथा MANAS ऐप के बारे में जानकारी दी गई और आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस जागरूकता अभियान के दौरान लगभग 500 विद्यार्थियों को जागरूक किया गया, जिससे समाज में नशा मुक्त, सुरक्षित एवं जागरूक वातावरण बनाने का सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ।


No comments :

Leave a Reply