//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने गिरफ्तारी का डर दिखाकर 48,00,000 रुपये की ठगी के एक मामले में खाता उपलब्ध करवाने वाले अतुल(24) वासी शिवपुरी मध्य प्रदेश को शिवपुरी व यीतेंद्र(30) वासी ग्वालियर मध्य प्रदेश को आगरा उत्तर प्रदेश गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर 8 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ में दी अपनी शिकायत में बताया कि 8 दिसंबर 2025 को उसके पास एक अंजाम नंबर से कॉल आया जिसने अपने आप को हरियाणा प्रशानिक विभाग चण्डीगढ़ से बताया और कहा की आपके आधा
र कार्ड से फर्जी सिम जारी हुई है जो आतंकवादियो के द्वारा प्रयोग की जा रही है और आपके नंबर से 7 से 8 करोड की मनी लाड्रिंग हुई है जिसके बाद कथित अधिकारी ने एक और नंबर देकर उस पर बात करने को कहा, जिसने अपने आप को NIA का अधिकारी बताया और कहा कि आपको हमारी टीम अरेस्ट करने के लिये आ रही है। जिसके बाद ठगो द्वारा 11 से 15 दिसंबर के बीच शिकायतकर्ता से अलग-अलग खातो में कुल 48,00,000 रुपये ट्रॉसफर करवा लिये। जिस पर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपितों ने खाताधारक प्रशांत से खाता लेकर आगे टेलीग्राम पर खाता का एक्सेस प्रोवाईड करवाया था। दोनों की मुलाकात ग्वालियर मध्य प्रदेश में हुई थी। अतुल बी.ए पास है व खेतीबाडी का काम करता है वहीं यीतेंद्र 12वीं पास है व कपडे बेचने का काम करता है। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है।

No comments :