//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: संजय कॉलोनी क्षेत्र में रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस चौकी संजय कॉलोनी ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अभिषेक कुमार निवासी पर्वतीय कॉलोनी, बंटी निवासी दुर्गा कॉलोनी, सरूरपुर तथा तरन सिंह और कर्ण निवासी
जवाहर कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है। अभिषेक को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि अन्य तीन आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार राहुल निवासी संजय कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन अपने पति से अलग होकर जीवन नगर निवासी अभिषेक के साथ रह रही है। इसी बात को लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच कई बार कहासुनी हो चुकी थी। 30 जून 2026 को शाम करीब 7:30 बजे अभिषेक अपने साथी करण उर्फ करला, बंटी तथा अन्य 10–15 युवकों के साथ शिकायतकर्ता के घर के बाहर पहुंचा और परिवार को बाहर निकलने के लिए ललकारने लगा। शोर सुनकर उसका छोटा भाई सूरज बाहर आया, तो अभिषेक ने चाकू से सूरज के पेट पर वार कर दिया। वहीं अन्य आरोपितों ने मारपीट की। शिकायत पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
जांच के दौरान सामने आया कि शिकायतकर्ता की बहन पिछले कुछ समय से अभिषेक के साथ रह रही थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। इसी के चलते 30 जून को अभिषेक अपने साथियों के साथ शिकायतकर्ता के घर पहुंचा, जहां पर उसने सूरज पर चाकू से हमला कर दिया, जबकि अन्य आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की थी।

No comments :