HEADLINES


More

सीही में सामुदायिक पुलिसिंग सेल द्वारा 400 विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

Posted by : pramod goyal on : Friday, 3 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- पुलिस आयुक्त फरीदाबाद सतेन्द्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं पुलिस उपायुक्त यातायात जयवीर राठी के नेतृत्व में सामुदायिक पुलिसिंग सेल फरीदाबाद एवं थाना सेक्टर-8 बल्लभगढ़ के प्रबंधक द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीही में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक पुलिसिंग सेल की टीम ने विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को नशा मुक्ति, महिलाओं के विरुद्ध अपराध (Crime Against Women) तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम (Child Marriage Act) के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया। टीम ने बताया कि बाल विवाह समाज की एक गंभीर कुप्रथा है, जो बेटियों के शिक्षा, स्वास्थ्य, अधिकारों और उज्ज्वल भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। विद्यार्थियों से इस कुप्रथा के विरुद्ध जागरूक रहने तथा दूसरों को भी

जागरूक करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में थाना सेक्टर-8 बल्लभगढ़ के प्रबंधक निरीक्षक राजबीर ने साइबर अपराधों से बचाव एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने के खतरे तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में जागरूक किया।

सत्र के अंत में नशा मुक्ति पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके साथ ही विद्यार्थियों को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 1091, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा नशे से संबंधित शिकायतों के लिए MANAS ऐप की जानकारी भी दी गई।

इस जागरूकता अभियान के माध्यम से लगभग 400 विद्यार्थियों को विभिन्न सामाजिक एवं सुरक्षा संबंधी विषयों पर जागरूक किया गया तथा समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित किया गया।

No comments :

Leave a Reply