//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 3 जुलाई - नेहरू कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले 5 जुलाई को फरीदाबाद की विभिन्न कॉलोनीयों के निवासियों के द्वारा केंद्रीय मंत्री और फरीदाबाद के सांसद श्री कृष्णपाल गुर्जर के आवास पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सभी कॉलोनीवासियों के बीच में पर्चा बांटने और मीटिंग करने का कार्य जारी है। यह जानकारी वीरेंद्र सिंह डंगवाल, विजेंद्र और नवल सिंह ने संयुक्त रूप से दी। नेहरू कॉलोनी के निवासियों का निगम कार्यालय के आगे धरना आज 19 वें दिन भी जारी रहा। आज के धरने की अध्यक्षता राम सिंह, देवकी देवी और शकुंतला , लक्ष्मी और बिजेंदर, नवल सिंह और निरंतर पराशर ने संयुक्त रूप से की। धरना स्थ
ल पर कमेटी के सदस्यों ने कहा कि सरकार हमारे घरों, दुकानों को तोड़ना चाहती है। नेहरू कॉलोनी जो पिछले करीबन 70 साल से बसी हुई है। उस कॉलोनी पर रात के अंधेरे में बुलडोजर चलाकर घरों और आसियानों को ध्वस्त करने की करवाई 29 मई 2026 को कर दी गई। देखते ही देखते कई पीढियां की खून - पसीने की कमाई से बनाए गए घरों को बुलडोजर चला कर मिट्टी और खंडहर में तब्दील कर दिया गया। ऐसा करने से पहले उनके मालिकों को किसी प्रकार का नोटिस नहीं दिया गया। हजारों मकान मालिकों को मौखिक रूप से धमकी देकर घर खाली करने के अवैध आदेश दिए जा रहे हैं। इस कार्रवाई को धारा 163 लगाकर पूरा किया गया ताकि लोग इकट्ठे ना होने पाए। पुलिस लगाकर दहशत और डर का माहौल पैदा किया गया। बरसों से इन परिवारों की कई पीढ़ियां यहां पर रह रही हैं। यहां पर रहने वाले लोग अधिकतर मजदूर हैं ।जो समाज के गरीब व हाशिए पर रहने वाले हिस्से हैं। सरकार को जनहित में इस कॉलोनी को नियमित करना चाहिए था। क्योंकि यहां के निवासियों के पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, फैमिली आईडी और बिजली के मीटर हैं। यह जमीन पुनर्वास विभाग की है। जिसका काम लोगों को बडसाने का है। लेकिन भाजपा सरकार बसे बसाए लोगों को उजाड़ रही है। राज्य सरकार की जन् विरोधी नीति के खिलाफ; संघर्ष समिति फरीदाबाद के सभी कॉलोनियों के लोगों की एकता बनाकर आंदोलन को तेज करेगी। आज के धरने पर शिवप्रसाद, शांतिलाल, मुहम्मद हनीफ, संतरा आदि उपस्थित रहे।

No comments :