रीदाबाद में एक महिला ने JE (जूनियर इंजीनियर) पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इसके बाद अन्य महिलाओं ने ने जेई का कॉलर पकड़कर खींच लिया। गुस्से में महिलाओं ने जेई को जमकर धक्के भी मारे।
गुरुवार शाम महिलाओं ने 4 दिन से बिजली न आने पर कॉलोनी के लोगों के साथ बिजली आपूर्ति बाधित होने पर सड़क जाम कर दी। सूचना पर JE शिवकुमार मौके पर पहुंच गए। एक महिला ने उन पर छाती छूने का आरोप लगाया।
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें महिलाएं 'कौन है तू, कौन है तू…हाथ कैसे लगाया' कह रही हैं। कॉलोनी के अन्य लोगों ने बड़ी मुस्किल से जेई शिवकुमार को महिलाओं के चंगुल से छुड़ाया।
उधर, जेई ने आरोपों को झूठा बताया है। उन्होंने कहा- महिलाओं ने अपनी भड़ास निकालने के लिए ऐसा किया है। बिजली परेशानी की समस्या को सुनने के लिए ही इस्माइलपुर एरिया में गए थे।

No comments :