HEADLINES


More

फरीदाबाद में 13 जुलाई को कष्ट निवारण समिति की बैठक

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 11 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक 13 जुलाई (रविवार) को आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 10:30 बजे हरियाणा शहरी विकास प्राधि


करण (एचएसवीपी) के सम्मेलन केंद्र, सेक्टर-12 में होगी। इसकी जानकारी उपायुक्त (डीसी) आयूष सिन्हा ने दी। इसको लेकर प्रशासन ने सभी प्रकार की तैयारियों को पूरा कर लिया है।

डीसी ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव करेंगी। बैठक में जिले से जुड़े विभिन्न विभागों की जनशिकायतों और लंबित मामलों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों की शिकायतों का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी और जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान पहले से लंबित शिकायतों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी और संबंधित विभागों को उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए जाएंगे।

No comments :

Leave a Reply