HEADLINES


More

जुआ अधिनियम के अंतर्गत पुलिस कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में 4 गिरफ्तार, 6990/-रू बरामद

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 18 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद:  जिले में सट्टा खाई करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते 17 जुलाई को फरीदाबाद पुलिस की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 4 को गिरफ्तार कर 6990/-रू की राशि बरामद की है।


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा NIT की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि अनखीर सब्जि मंडी के पास सट्टा खाई की जा रही हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर रेड कर रामकिशोर वासी बदरपुर दिल्ली को 2020 रुपए सहित सट्टा खाई करते हुए गिरफ्तार किया इसी प्रकार दीपक गुलाटी वासी न्यू जनता कालोनी फरीदाबाद को मेवला महाराजपुर अंडरपास के पास सट्टा खाई करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 1220/-रू की जुआ राशि बरामद की गई।
 
उन्होंने आगे बताया कि एक अन्य मामले में पुलिस चौकी सेक्टर-11 की टीम ने ने कार्रवाई करते हुये मोहित वासी रामनगर सेक्टर-08 को सट्टा खाई करते हुये सेक्टर-11 एरिया से 2000 रुपये सहित काबू किया है, वही नवीन नगर पुलिस चौकी की टीम ने सूरज वासी बसंतपुर फरीदाबाद को सट्टा खाई करते हुये 1750 रुपये सहित नवीन नगर सोसाइटी से गिरफ्तार किया है। 

आरोपियों के विरुद्ध संबंधित थाना में जुआ अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर कार्रवाई की गई है।


No comments :

Leave a Reply