//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर 81,00,000 रुपये वसुलने के मामले में कार्रवाई करते हुए दूसरी लेयर के एक खाताधारक को 17 जुलाई को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान नरेंद्र निवासी जिला झुन्झुन राजस्थान के रूप में हुई है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार जांच में सामने आया कि आरोपी नरेंद्र दुसरी लेयर का खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे ठगो को दिया था, खाता में ठगी के 79,180 रुपये आये थे। आरोपी बी.एस.सी की पढाई कर रहा है।
जांच में यह भी सामने आया है कि प्रथम लेयर में दो बैंक खातों में 30 लाख रुपये और 51 लाख रुपये ट्रांसफर किये गये थे। 30 लाख रुपए वाले प्रथम लेयर के खाते में से आरोपित के खाते में ₹79,180 रुपये आये थे।
बता दें कि 21 अक्टूबर 2025 को सेक्टर-7D, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 से 18 अक्टूबर 2025 के बीच उसके पास कथित डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT), डीसीपी बेंगलुरु एवं सीबीआई मुंबई के अधिकारी बनकर वीडियो एवं ऑडियो कॉल की गईं। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को “डिजिटल अरेस्ट” कर भयभीत किया और बताया कि उसका नाम मनी लॉन्ड्रिंग एवं ह्यूमन ट्रैफिकिंग जैसे गंभीर मामलों में आया है। केस से नाम हटाने का झांसा देकर आरोपियों ने उससे विभिन्न बैंक खातों में 81,00,000 रुपये ट्रांसफर करवा लिये। शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में एक्सटॉर्शन व धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

No comments :