फरीदाबाद जिले के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र की सेक्टर-55 चौकी के अंतर्गत गुरुग्राम कैनाल के पास मंगलवार सुबह एक सीएनजी ऑटो से करीब 300 किलो संदिग्ध मांस बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने दिल्ली निवासी आमिर खान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बरामद मांस को जांच के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, बजरंग दल के जिला संयोजक पुनीत वशिष्ठ ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि धौज गांव के फतेहपुर तगा क्षेत्र से एक सीएनजी ऑटो में बड़ी मात्रा में मांस भरकर दिल्ली के बदरपुर ले जाया जा रहा है।
सूचना मिलने के बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ गुरुग्राम कैनाल के पास ऑटो को रुकवाया। जांच के दौरान ऑटो में करीब 300 किलो मांस मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और ऑटो के साथ मांस पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पुनीत वशिष्ठ का कहना है कि उन्हें आशंका है कि बरामद मांस गोवंश का हो सकता है और इसे चोरी-छिपे फरीदाबाद से दिल्ली ले जाया जा रहा था। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इसकी जांच की जा रही है।

No comments :