HEADLINES


More

फरीदाबाद में स्पा सेंटर और होटल पर पुलिस की रेड:मौके से 5 युवतियां और एक युवक पकड़ा

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 28 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के तीन नंबर इलाके में क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने महिला पुलिस के साथ एक स्पा सेंटर और होटल में संयुक्त छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच युवतियों और एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस को लंबे समय से इन स्थानों पर संदिग्ध और अवैध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं।

छापेमारी के दौरान एसीपी एनआईटी अर्जुन भी मौके पर मौजूद रहे। फिलहाल सभी लोगों से


पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

एनआईटी एसीपी अर्जुन ने बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि 3 नंबर क्षेत्र में संचालित एक स्पा सेंटर और उससे जुड़े होटल में अनैतिक एवं संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई। मौके से हिरासत में लिए गए लोगों को थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 के प्रभारी नरेश अहलावत ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में गलत गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के आधार पर एसीपी अर्जुन के नेतृत्व में महिला पुलिस को साथ लेकर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान स्पा सेंटर और होटल के रिकॉर्ड तथा अन्य दस्तावेजों की भी जांच की गई।

No comments :

Leave a Reply