HEADLINES


More

क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की बड़ी कार्रवाई: 21.060 किलोग्राम गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Friday, 31 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। पुलिस आयुक्त फरीदाबाद सतेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा नशा तस्करों पर कार्रवाई के लिए दिये गये दिशा निर्देश के अंतर्गत अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वाणिज्यिक मात्रा में 21.060 किलोग्राम गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरीकुमार (29 वर्ष), निवासी जिला मुजफ्फरपुर, बिहार के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से बरामद गांजा एनडीपीएस अधिनियम के तहत वाणिज्यिक मात्रा की श्रेणी में आता है। जिसको 6 दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर उसके नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण सूचनाएं एकत्रित की गई हैं, पूछताछ उपरांत गुरुवार को जेल भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि 24 जुलाई 2026 को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति बदरपुर बॉर्डर स्थित ऑटो स्टैंड के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर खड़ा है और उसे आगे सप्लाई करने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित को काबू किया और राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में उससे 21.060 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

जिस पर आरोपित के विरुद्ध थाना सराय ख्वाजा में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि बिहार से मादक पदार्थ लाकर दिल्ली में सप्लाई करता है। उसने खुलासा किया कि वह मुजफ्फरपुर से यह गांजा करीब 1 लाख रुपये में खरीदकर बस के माध्यम से दिल्ली लेकर आ रहा था, जहां इसे आगे बेचने की योजना थी।

आरोपित को माननीय न्यायालय में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान मादक पदार्थ की खरीद, सप्लाई चैन, आर्थिक लेन-देन तथा इससे जुड़े अन्य तस्करों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की गई है। जिनके आधार पर मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।


No comments :

Leave a Reply