HEADLINES


More

रोडरेज के दौरान मारपीट करने के मामले में 5 गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Friday, 31 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- 11 अप्रैल को सेक्टर-85 स्थित ऑटो स्ट्रीट पर रोडरेज के दौरान मारपीट करने के मामले में क्राईम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान जतिन, हर्ष, आंसु, अनमोल व अमन वासी फरीदाबाद के रुप में हुई है।


जांच में सामने आया कि 11 अप्रैल को आरोपित हर्ष डिली

वरी बॉय का काम करता है। वह ब्लिंकिट स्टोर में सामान लेने जा रहा था, तथी ऑटो स्ट्रीट के पास उसकी मोटरसाइकिल शिकायतकर्ता की गाडी की खिडकी से टकरा गई थी, जिस पर उनकी आपस में कहासुनी हो गई थी, फिर हर्ष ने अपने दोस्त अनमोल के पास फोन किया, जिस पर अनमोल अपने अन्य साथियों के साथ मौका पर पहुंचा और फिर सभी ने शिकायतकर्ता व उसके दोस्त के साथ मारपीट की और मौका से भाग गए।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-85 वासी एक व्यक्ति ने थाना खेडीपुल में दी अपनी शिकायत में बताया कि 11 अप्रैल को वह अपने साथी के साथ गाडी में ऑटो स्ट्रीट सेक्टर-85 में आया था, जब वे ऑटो स्ट्रीट पर गाडी लगाकर खिडकी खोलने लगा तो एक तेज गति से मोटरसाइकिल पर आ रहा डिलीवरी बॉय खिडकी से टकरा गया, जिसको लेकर डिलीवरी बॉय के साथ कहासुनी हो गई, फिर डिलीवरी बॉय ने फोन करके अपने अन्य साथियों को वहां बुला लिया और शिकायतकर्ता व उसके साथी के साथ मारपीट की, जिसकी शिकायत पर थाना खेडीपुल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जाकर जांच आरंभ की गई थी।

No comments :

Leave a Reply