//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद के सेक्टर-14 मे सीवर लाइन पाइप को जोड़ने के लिए गड्ढा खोदते समय करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सेक्टर-14 स्थित कोठी नंबर-692 के बाहर सीवर लाइन को जोड़ने के लिए गड्ढा खोदने का काम चल रहा था। इसी दौरान जमीन के अंदर से गुजर रही बिजली लाइन के संपर्क में आने से दो मजदूरों करंट लग गया।
करंट इतना तेज था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान मनीष (55), निवासी सेक्टर-3 और शहंशाह (29), निवासी सेक्टर-2 के रूप में हुई है। दोनों ही मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं।

No comments :