HEADLINES


More

जीएसटी एनफोर्समेंट टीम ने ऑटो पार्ट्स की आड़ में दिल्ली भेजी जा रही अवैध देसी शराब की 15 पेटी पकड़ी

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 29 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के सराय थाना क्षेत्र में जीएसटी एनफोर्समेंट टीम की कार्रवाई के दौरान ऑटो पार्ट्स की आड़ में दिल्ली भेजी जा रही अवैध देसी शराब की 15 पेटी पकड़ी गई। मामले में जीएसटी विभाग के अधिकारी विजेंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में विजेंद्र सिंह ने बताया कि 22 जुलाई 2026 को बदरपुर बॉर्डर पर जीएसटी एनफोर्समेंट टीम द्वारा नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक मालवाहक गाड़ी को जांच के लिए रोका गया, जिसे रामप्रवेश नाम का चालक चला रहा था।

गाड़ी के दस्तावेजों की जांच करने पर उसमें ऑटो पार्ट्स का बिल मिला। ड्राइवर ने बताया कि गाड़ी को पोर्टर ऐप के माध्यम से फरीदाबाद के सेक्टर-47 से बुक किया गया था और इसे दिल्ली के ओखला क्षेत्र में पहुंचाना था।

जब जीएसटी अधिकारियों ने गाड़ी की तलाशी ली तो बिल में दर्ज ऑटो पार्ट्स की जगह बड़ी मात्रा में देसी शराब मिली। जांच के दौरान गाड़ी से कुल 15 पेटी शराब बरामद हुई। इनमें 10 पेटी संतरा ब्रांड और 5 पेटी नाइट ब्लू ब्रांड की देसी शराब थी। अधिकारियों के अनुसार नाइट ब्लू की प्रत्येक पेटी में 50 पव्वे तथा संतरा ब्रांड की प्रत्येक पेटी में 48 पव्वे मिले।


No comments :

Leave a Reply