HEADLINES


More

हथियार चोरी केस पूछताछ में छात्र ने खोला 1 साल पुराने हत्याकांड का राज

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 2 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

फरीदाबाद में सेक्टर-8 थाना से 32 लाइसेंसी हथियार चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए आईटीआई छात्र से पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने एक वर्ष पुराने हत्या के मामले का खुलासा हुआ है। पूछताछ में गांव करनेरा निवासी मुख्य आरोपी मोनू ने स्वीकार किया कि उसने अपने 19 वर्षीय चचेरे भाई शिवम की हत्या कर उसका शव गुरुग्राम नहर में फेंक दिया था।

यह खुलासा ऐसे समय हुआ है, जब शिवम को परिवार पिछले एक साल से लापता मानकर उसकी तलाश कर रहा था। सेक्टर 58 थाना इंचार्ज विनोद के मुताबिक पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस की जांच में सामने आया कि मोनू को यह संदेह था कि शिवम उसकी प्रेमिका सरिता पर बुरी नजर रखता है। पुलिस के अनुसार, इसी शक के चलते दोनों ने मिलकर शिवम की हत्या की योजना बनाई। घटना वाले दिन जब घर में कोई मौजूद नहीं था, तब सरिता ने शिवम को अपने घर बुलाया और कथित तौर पर चाय में नशीली गोलियां मिलाकर उसे पिला दी।

बेहोश होने के बाद दोनों ने गला दबाकर और तकिए से मुंह बंद कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद रात के समय शव को मोटरसाइकिल पर ले जाकर गुरुग्राम नहर में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में सरिता को भी गिरफ्तार कर लिया है।


No comments :

Leave a Reply