//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियारों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 16 जून को क्राइम ब्रांच DLF की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान हिमांशु(29) वासी जवाहर कालोनी फरीदाबाद के रूप में हुई है। अपराध शाखा की टीम ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले जवाहर कालोनी निवासी विनीत को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राइम ब्रांच DLF की टीम को
अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि जवाहर कालोनी फरीदाबाद के रहने वाले हिमांशु के पास अवैध हथियार है और ओल्ड प्रेस कालोनी सारन में मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने हिमांशु को ओल्ड प्रेस कालोनी क्षेत्र से काबू किया है। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। जिस पर आरोपित के विरुद्ध थाना सारन में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि हिमांशु नशा करने का आदी है तथा देसी कट्टा को 4000 रुपये में जवाहर कालोनी के ही रहने वाले अपने दोस्त विनीत से हवाबाजी करने के लिए खरीदा था। जिस पर कार्रवाई करते हुये क्राईम ब्रांच DLF की टीम ने विनीत को गिरफ्तार किया है। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :